CM मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम में खलल डालने के मामले में 900 लोगों पर FIR दर्ज
रविवार को किसान आंदोलन से जुड़े लोगों की भीड़ ने न सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड को नष्ट कर दिया था, रैली के स्टेज और यहां लगाई गई कुर्सियों तक को भी तोड़ दिया था।
पुलिस ने सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खलल डालने के मामले में 900 लोगों पर FIR दर्ज की है। इससे पहले रविवार को किसान आंदोलन से जुड़े लोगों की भीड़ ने न सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड को नष्ट कर दिया था, रैली के स्टेज और यहां लगाई गई कुर्सियों तक को भी तोड़ दिया था। तंबू को उखाड़ दिया था।
आज इसी मामले में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत 71 लोगों को नामजद करते हुए कुल 900 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। हालांकि, अभी अधिकारियों द्वारा हंगामे के वीडियो देखे जा रहे हैं, जिनके बाद आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।

बता दें कि रविवार को भाजपा की तरफ से करनाल जिले के गांव कैमला में किसान महापंचायत शीर्षक से एक राजनैतिक कार्यक्रम किया जा रहा था। इसमें संबोधित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी पहुंचना था, लेकिन यह दौरा उस वक्त रद्द हो गया, जब यहां हजारों की संख्या में किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने आकर हंगामा कर दिया।
Pingback: कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारुक़ी ने जमानत के लिए किया मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का रुख़ - ताज़ा बवाल %