पानीपत में दुष्यंत चौटाला का विरोध, लघु सचिवालय में चल रही मीटिंग, किसानों ने बाहर फूंके पुतले
पुलिस के कड़े पहरे के बीच बुधवार सुबह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लघु सचिवालय पहुंचे। कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां किसानों ने उनका जबरदस्त विरोध किया। उन्हें काले झंडे दिखाए। लघु सचिवालय में अंदर मीटिंग चल रही थी।
वहीं, किसानों ने लघु सचिवालय गेट पर उनका पुतला फूंका।उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटौला आर्य कालेज के ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से पहुंचे। डीसी धर्मेंद्र सिंह और एसपी शशांक कुमार सावन ने उप मुख्यमंत्री का गुलदस्ते देकर स्वागत किया। वहां से उन्हें कार से लघु सचिवालय ले जाया गया।
कालेज से लेकर लघु सचिवालय के दोनों गेटों तक पुलिस का पहरा रहा। इस दौरान लघु सचिवालय के बाहर फ्लाईओवर के नीचे खड़े किसानों ने उप मुख्यमंत्री को काले झंडे लगाए। यहां किसानों ने उनका पुतला भी जलाया और जमकर नारेबाजी की।