इन देशों की एक नहीं, बल्कि हैं 2-3 राजधानियां, देखे लिस्ट
आपको दुनियाभर के देशों की राजधानियां पता हैं? सवाल ही नहीं पैदा होता. अपने ही देश के राज्यों की सारी राजधानी आदमी याद नहीं कर पाता, फिर दुनियाभर के देश तो दूर की बात हैं. ऊपर से कुछ देश ऐसे भी हैं, जो एक नहीं, बल्कि दो और तीन तक राजधानियां बनाए हुए हैं.
ये है वो देश जिनकी है एक से ज्यादा राजधानी
श्रीलंका

श्रीलंकं की दो राजधानियां हैं. कोलंबो वाणिज्यिक राजधानी है, जबकि श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे विधायी राजधानी है.
मलेशिया

मलेशिया की भी दो राजधानी हैं. कुआलालंपुर राष्ट्रीय राजधानी है, जबकि पुत्रजया संघीय सरकार की राजधानी के तौर पर काम करती है.
दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां हैं. केप टाउन विधायी राजधानी है, ब्लोमफ़ोन्टेन न्यायिक, जबकि प्रिटोरिया प्रशासनिक राजधानी है.
स्वाज़ीलैंड

अफ़्रीकी देश स्वाज़ीलैंड की प्रशासनिक राजधानी Mbabane है, जबकि Lobamba शाही और विधायी राजधानी है.
नीदरलैंड

ट्यूलिप के फूलों के लिए मशहूर नीदरलैंड की पहली राजधानी है एम्सर्टडम और दूसरी है द हेग है. एम्सटर्डम आधिकारिक राजधानी है, जबकि द हेग प्रशासनिक राजधानी है.
मोंटेनीग्रो

इस यूरोपीय देश की भी दो कैपिटल्स हैं. इसकी आधिकारिक राजधानी पोडगोरिसा है, जबकि सतिन्जे प्राचीन शाही राजधानी है